बिहार में चुनाव के बीच मची खलबली; बेतिया सांसद संजय जायसवाल से 10 करोड़ की मांग, बेटे को जान से मारने की मिली धमकी

बेतिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सांसद डॉ. संजय जायसवाल को अपराधियों ने दस करोड़ रुपए की रंगदारी देने के लिए धमकी दी। अगर रंगदारी नहीं दी गई, तो उनके बेटे को जान से मारने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Bihar News: बिहार के बेतिया से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सांसद डॉ. संजय जायसवाल को अज्ञात अपराधियों द्वारा 10 करोड़ रुपये की रंगदारी देने का दबाव बनाया गया है। धमकी में यह भी कहा गया कि यदि रकम नहीं दी गई, तो उनके बेटे डॉ. शिवम जायसवाल की हत्या कर दी जाएगी। यह धमकी 23 अक्टूबर को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से सांसद के फोन पर दी गई थी। इसके बाद डॉ. जायसवाल ने शनिवार को नगर थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में विशेष टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। सांसद के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

Bettiah MP Sanjay Jaiswal (Photo: ANI)

बेतिया के सांसद संजय जायसवाल (फोटो: एएनआई)

अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आए फोन

बेतिया सदर के एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि सांसद डॉ. संजय जायसवाल को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। अपराधियों ने धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई, तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। इस मामले में नगर थाना में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

End of Feed