Bengal Election: पहले चरण में टूट रहे वोटिंग रिकॉर्ड, कई जगहों पर झड़पें, उम्मीदवारों पर हमले; EC ने मांगी रिपोर्ट

West Bengal Election: राज्य के कुछ हिस्सों में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दौरान हिंसा और उम्मीदवारों पर हमले की छिटपुट घटनाएं हुईं।

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में मतदान का रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है। दोपहर 3 तक 78.77 फीसदी मतदान हो चुका था। मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें दिखाई और कई जगहों पर जमकर हंगामा भी हुआ। राज्य के कुछ हिस्सों में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दौरान हिंसा और उम्मीदवारों पर हमले की छिटपुट घटनाएं हुईं। निर्वाचन आयोग ने प्रभावित क्षेत्रों में घटनाओं को लेकर रिपोर्ट मांगी है। राज्य में गुरुवार को दोपहर एक बजे तक 62 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ जो शुरुआती चरण में लोगों की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।

End of Feed