Bengal Lok Sabha Election Exit Poll Date and Time in Hindi: बंगाल लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण में 33 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। अब सातवें चरण में 9 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। सातवें चरण के लिए वोटिंग एक जून को होगी। 1 जून को पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान है। ये सीटें बारासात, बशीरहाट, डॉयमंड हार्बर, दमदम, जयनगर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर और मथुरापुर हैं। इन सभी सीटों पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। ये सीटें ममता बनर्जी का गढ़ मानी जाती हैं। और इसी दिन यानि कि 1 मई को एग्जिट पोल्स भी आएंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि अंतिम चरण में अंतिम वोट पड़ने के एक घंटे बाद ही एग्जिट पोल्स दिखाए जा सकेंगे। ऐसे में एग्जिट पोल्स एक जून की शाम साढ़े छह बजे से आने शुरू होंगे। बंगाल में इस बार कौन सा दल सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा, इसके बारे में एग्जिट पोल्स से अनुमान लग जाएगा। पिछले दो लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन सुधरा है। जानकार मानते हैं कि इस बार भी भाजपा बंगाल में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
4 जून को आएंगे लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे।
सबसे सटीक एग्जिट पोल्स और इसका हर अपडेट आपको टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ पर मिलेगा। इसके अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों पर इसे देख सकते हैं-
लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv
हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/
अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/
टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat
फेसबुक: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat
TMC से लेकर BJP ने किए हैं जीत के दावे
जानकारी के लिए बता दें, एग्जिट पोल्स एजेंसियों के सर्वे पर आधारित होता है। ये एजेंसियां अपने सर्वे के आधार पर जनता का मूड बताती हैं और सीटों के बारे में अनुमान लगाती हैं। ये अनुमान चुनाव नतीजों के बेहद करीब भी होते हैं। बंगाल के चुनाव नतीजों के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस बार भाजपा अपने पिछले प्रदर्शन से अच्छा कर सकती है। अब सबकी नजर एग्जिट पोल्स पर है। बंगास में सबसे ज्यादा सीटें कौन जीत रहा है, यह एग्जिट पोल्स में बहुत हद तक साफ हो जाएगा।
बंगाल में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
डायमंड हार्बर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी फिर से उम्मीदवार हैं। इसके अलावा बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की रेखा पात्रा तृणमूल उम्मीदवार और पूर्व सांसद हाजी एस.के. नुरुल इस्लाम को चुनौती दे रही हैं इसके अलावा बंगाल में कई सीटें ऐसी हैं जहां मुकाबला काफी टक्कर का माना जा रहा है।
ऐसे तैयार होता है एग्जिट पोल
चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान सर्वे एजेंसियां देशभर में चुनाव एवं राजनीति से जुड़े मुद्दों पर सर्वे करती हैं। वे लोगों से बात करती हैं। उनकी पसंद और नापसंद और राजनीतिक दल एवं उनके नेताओं के बारे में सवाल किए जाते हैं। हालांकि, सर्वे एजेंसियों का सैंपल साइज अलग-अलग होता है। एग्जिट पोल्स वोट करके पोलिंग बूथ के बाहर आए लोगों से बातचीत या उनके रुझानों पर आधारित होते हैं। इनके जरिए अनुमान लगाया जाता है कि नतीजों का झुकाव किस ओर है। कुछ सर्वे एजेंसियां के अनुमान चुनाव नतीजों के बेहर करीब होते हैं। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजे जानने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रहती है।
