'आज भयमुक्त हुआ बंगाल', BJP मुख्यालय से PM मोदी का राजनीतिक दलों को संदेश, बोले- बदला नहीं, बदलाव की हो बात; बड़ी बातें

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है। आज से बंगाल भयमुक्त हुआ है।

ssembly Election Results 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। जब वर्षों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।

PM Modi

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत के लोकतंत्र के साथ ही भारत का संविधान भी जीता है। हमारी संवैधानिक संस्थाएं, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं ने जीत दर्ज की है। बंगाल में 93 प्रतिशत वोटिंग होगा अपने आप में ऐतिहासिक है। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में भी मतदान के रिकॉर्ड बने हैं। इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत ज्यादा रही है। यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है।

End of Feed