'भाजपा की हार में देश की जीत, TMC जीतेगी चुनाव...', तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

Bengal Chunav 2026: तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी और टीएमसी की जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि जनता फिर से दीदी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है और बीजेपी की हार को देश की जीत बताया।

Bengal Chunav 2026: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद नेता तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भरोसा जताया है कि इस बार भी बंगाल की जनता ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को ही दोबारा सत्ता में लाएगी। तेजस्वी यादव हाल ही में पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनका मूड समझने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जनता में 'दीदी' यानी ममता बनर्जी के लिए काफी समर्थन देखने को मिला। लोगों का मानना है कि राज्य में विकास और स्थिरता के लिए उनका नेतृत्व जरूरी है।

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार

जनता का समर्थन साफ तौर पर टीएमसी के पक्ष में-तेजस्वी

उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस यानी TMC इस चुनाव में जीत दर्ज करेगी। तेजस्वी यादव के मुताबिक, लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे ममता बनर्जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन साफ तौर पर टीएमसी के पक्ष में दिखाई दे रहा है। चुनाव प्रक्रिया की बात करें तो पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण का मतदान पहले ही हो चुका है, जबकि दूसरा और अंतिम चरण 29 अप्रैल को होना है। इस चरण में बड़ी संख्या में सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिनका सभी को इंतजार है।

End of Feed