Belaganj Upchunav Result 2024 : बेलागंज सीट पर जेडी-यू की मनोरमा देवी जीतीं, राजद प्रत्याशी पीछे

Belaganj UpChunav Result, (बेलागंज उपचुनाव के नतीजे, बेलागंज उपचुनाव परिणाम 2024) Belaganj By Election Results, Belaganj upchunav Natije 2024 Today Updates: बेलागंज सुरेंद्र यादव का गढ़ रहा है। इस सीट से वह लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राजद के स्थानीय कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि इस सीट पर पार्टी से किसी नए चेहरे को मौका मिलेगा लेकिन राजद ने सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव को टिकट दे दिया।

Belaganj Chunav Result, (बेलागंज उपचुनाव परिणाम 2024) : बिहार की बेलागंज सीट पर जनता दल-यूनाइटेड की मनोरमा देवी विजयी हुई हैं। इस सीट पर मनोरमा देवी को 73238 वोट मिले। जद-यू उम्मीदवार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विश्वनाथ कुमार सिंह को हराया। विश्वनाथ को 51872 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जनसुराज पार्टी के मोहम्मद अमजद को 17268 वोट मिले। यह सीट राजद उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह के पिता सुरेंद्र प्रसाद यादव के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई। सुरेंद्र जहानाबाद लोकसभा सीट से विजयी हुए हैं। नीतीश कुमार ने इस सीट से पूर्व एमएलसी मनोरवा देवी पर दांव खेला है।

Belaganj

बेलागंज सीट पर एनडीए की जीत।

विश्वनाथ यादवराजदहार
मनोरमा देवीजद-यूविजयी
मोहम्मद अमजदजनसुराज पार्टी
बेलागंज सुरेंद्र यादव का गढ़ रहा है। इस सीट से वह लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राजद के स्थानीय कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि इस सीट पर पार्टी से किसी नए चेहरे को मौका मिलेगा लेकिन राजद ने सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव को टिकट दे दिया। बताया जाता है कि परिवारवाद को मौका दिए जाने पर स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी से नाराज हो गए। इस नाराजगी की वजह से राजद का 'MY' समीकरण कमजोर हुआ है। इसका फायदा जद-यू की उम्मीदवार मनोरमा देवी यादव को मिल सकता है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी जमीन अली खान को उम्मीदवार बनाया। ऐसे में दो मुस्लिम उम्मीदवार राजद की राह का रोड़ा बन गए।

End of Feed