इलेक्शन

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की इस योजना पर लग सकता है ब्रेक! बजट में कमी के चलते सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में संभावना मानी जा रही है कि दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पर ब्रेक लगा सकती है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी।

Image

बजट में कमी के चलते दिल्ली सरकार की इस योजना पर लग सकता है ब्रेक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Assembly Election: दिल्ली सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा था कि जल्द ही इस योजना के तहत पंजीकरण की व्यवस्था भी शुरू कर दी जाएगी। पंजीकरण की व्यवस्था संपन्न होने के बाद महिलाओं के बैंक खाते में योजना के तहत एक हजार रुपये भेज दिए जाएंगे। लेकिन, वित्त विभाग ने बजट की कमी की ओर इशारा किया है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चूंकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में संभावना मानी जा रही है कि दिल्ली सरकार की इस योजना पर ब्रेक लग सकता है।

दिल्ली सरकार ने 2000 करोड़ रुपये का किया था आवंटन

बता दें कि दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये देने का ऐलान किया गया था। दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 2000 करोड़ रुपये का आवंटन भी किया था। दिल्ली के बुराड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे में कहा था कि योजना जल्द ही शुरू की जाएगी और मासिक मानदेय महिलाओं के बैंक खातों में जमा किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस योजना का लाभ देने के लिए जल्द ही पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

वहीं, वित्त विभाग के अधिकारियों ने इस बात की ओर इशारा किया गया है कि महिलाओं को मिलने वाली इस योजना के लाभ से दिल्ली सरकार का बजट 2025-26 घाटे में जा सकता है। बता दें कि दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ 18 साल से 60 साल उम्र की महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए महिला का दिल्ली का वोटर होना अनिवार्य है। वोटर आईडी कार्ड अगर नहीं है तो बनवा सकते हैं। इस योजना के तहत महिला की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए। 2.50 लाख रुपये ज्यादा सालाना आय नहीं होनी चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article