Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश में काउंटिंग से पहले कांग्रेस ने सभी 230 उम्मीदवारों को बुलाया भोपाल, दी ट्रेनिंग

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 26, 2023, 09:34 PM IST

Madhya Pradesh Election: हाल ही में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होने में केवल छह दिन बचे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने रविवार को अपने उम्मीदवारों और मतगणना एजेंटों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।

Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब काउंटिंग का इंतजार किया जा रहा है। काउंटिंग से पहले ही कांग्रेस उसके लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। मतगणना के दिन कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए बकायदा उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए रविवार को भोपाल में एक मीटिंग भी हुई है।

End of Feed