Barabanki Lok Sabha Parinam: बाराबंकी से कांग्रेस के तनुज पूनिया ने मारी बाजी, BJP की राजरानी रावत को 2 लाख से हराया

Barabanki Lok Sabha Chunav 2024 Parinam: बाराबंकी सीट पर वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। इस सीट पर कांग्रेस के तनुज पुनिया ने भाजपा की राज रानी रावत को 215704 वोटों से हरा दिया है।

Barabanki Lok Sabha Chunav 2024 Parinam: बाराबंकी लोकसभा सीट पर मतों की गिनती खत्म हो चुकी है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग हुई थी। जिसके बाद 4 जून को हुए मतगणना में कांग्रेस पार्टी को संजीवनी मिली है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पूनिया ने बीजेपी प्रत्याशी राज रानी रावत को 215704 वोटों से हरा दिया है। तनुज पूनिया को कुल 719927 वोट और राज रानी रावत को 504223 वोट मिले। वहीं, बसपा के शिव कुमार दोहरे 39177 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।

Barabanki Lok Sabha seat.

बाराबंकी लोकसभा सीट रिजल्ट की ताजा अपडेट

बाराबंकी सीट से पिछले चुनाव में बीजेपी के उपेंद्र सिंह रावत को जीत मिली थी। इस बार बीजेपी ने यहां से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने राज रानी रावत को इस सीट से टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने तनुज पुनिया को उम्मीदवार बनाया है। आज पता चलेगा कि बाराबंकी सीट से बीजेपी जीत की हैट्रिक लगा पाएगी या फिर कांग्रेस अपने पंजे की छाप छोड़ेगी। आइए जानते हैं कि मतगणना में बाराबंकी लोकसभा सीट के ताजा अपडेट क्या हैं-

End of Feed