UP Nikay Chunav : आजमगढ़ में गरजे CM योगी, बोले-मई में भी यहां शिमला और मसूरी जैसा माहौल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2023, 05:57 PM IST

Azamgarh Nagar Nikay Chunav 2023: दुनिया के अंदर आजगमढ़ को कभी उसके ओज और तेज के जाना जाता था। मगर 2017 पहले जिनके पास सत्ता की बागडोर थी उन लोगों ने इसका केवल दोहन करने का काम किया। हमारे युवाओं के हाथों में कलम के स्थान पर कुछ लोगों ने कट्टा देने का काम किया। आज समय बदल चुका है और हम युवाओं को कट्टे से कलम की ओर लेकर जा रहे हैं। हम अपने युवाओं तमंचे नहीं टैबलेट दे रहे हैं। उन्हें तकनीकी से जोड़कर स्किल्ड बना रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां एसकेपी इंटर कॉलेज मैदान से चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करने यहां आए थे, आज अगर वो सड़क मार्ग से यहां आएंगे तो इस जनपद को पहचान भी नहीं पाएंगे। आजगमढ़ आज पूरी तरह से बदल चुका है।

yogi azamgarh at azamgarh rally

आजमगढ़ नगर निकाय चुनाव 2023।

संकट पैदा करने वालों से मुक्त हो चुका है आजमगढ़ : योगी

मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रत्याशियों लिए चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि आजमगढ़ बाबा भंवरनाथ की कृपा से पुष्पित पल्लवित और परम तपस्वी महर्षि दुर्वासा और श्री दत्तात्रेय जी की पावन धरा है। संतों, ऋषियों, क्रांतिकारों और साहित्यकारों ने इसे समय समय पर सींचा है। ऐसे आजमगढ़ की धरा को जिसने हरिहरपुर जैसे गांव को कला के लिए समर्पित किया है, उसे मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। स्वतंत्र भारत में बिना भेदभाव के विकास योजनाओं की जो आस थी, ये जनपद उससे विपरीत दिशा में चलता गया। कुछ लोगों ने युवाओं के हाथ में तमंचे देने का काम किया। 2017 से पहले आजमगढ़ पहचान के लिए मोहताज था। यहां के लोगों के दूसरे शहरों में होटल और धर्मशालाओं में कमरे तक नहीं मिलते थे। जिन लोगों ने ये संकट पैदा किया था आज उससे मुक्त करके आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ा जा चुका है। यहां एयरपोर्ट बन रहा है और अब कट्टा नहीं कलम के लिए महाराज सुहेलदेव के नाम पर विश्व विद्यालय भी शुरू हो चुका है, शीघ्र ही उसका प्रशासनिक भवन बनने जा रहा है।

End of Feed