इलेक्शन

एक्सिस माई इंडिया Exit Poll : बहुमत के आंकड़े के करीब NC-कांग्रेस, जानें किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं

Axis My India Exit Poll Result, Jammu Kashmir And Haryan Vidhan Sabha Chunav Axis My India Exit Poll Resutls News Updates: हरियाणा और जम्मू कश्मीर दोनों राज्यों की 90-90 सीटों के लिए मतदान समाप्त हो चुका है और अब एग्जिट पोल की बारी है। एक्सिस माई इंडिया ने दोनों राज्यों के लिए अपने आंकड़े जारी कर दिए हैं।

Image

एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल

Photo : Times Now Digital

Axis My India Exit Poll Result: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब एग्जिट पोल की बारी है। हालांकि, यह स्पष्ट कर दें कि यह एग्जिट पोल है, असली परिणाम के लिए आपको 8 अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा। एक्सिस माई इंडिया ने दोनों राज्यों में एग्जिट पोल के सैंपल इकट्ठा किए हैं। हालांकि, एक्सिस माई इंडिया ने इस बार किसी भी टीवी चैनल के साथ मिलकर यह परिणाम जारी नहीं किए हैं, बल्कि YouTube पर परिणामों को रखा है।

एक्सिस माई इंडिया ने जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 11818 सैंपल लिए हैं। एग्जिट पोल के जो परिणाम रखे हैं उसमें मार्जिन ऑफ एरर +-3% है। हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों के लिए एक्सिस माई इंडिया ने कुल 13351 लोगों से उनकी राय ली। यहां भी मार्जिल ऑफ एरर +-3% है।

एक्सिस माई इंडिया के अनुसार जम्मू-कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में 45 फीसद पुरुषों ने भाजपा को वोट दिया है, जबकि 33 फीसद पुरुषों ने कांग्रेस और एनसी को, जबकि 24 फीसद पुरुषों ने अन्य को वोट किया। जम्मू क्षेत्र के शहरी इलाकों में 46 फीसद लोग भाजपा का समर्थन करते हैं, 36 फीसद कांग्रेस और एनसी जबकि 18 फीसद लोग अन्य का समर्थन करते दिख रहे हैं।

पार्टी या गठबंधनसीटें मिलने की संभावना
भाजपा24-34
जेकेएनसी+35-45
जेकेपीडीपी 4-6
अन्य8-15
कश्मीर क्षेत्र में 42 फीसद पुरुषों की पहली पसंद जेकेएनसी और कांग्रेस हैं, जबकि 17 फीसद लोग पीडीपी को पसंद करते हैं। एपी को 6, पीसी को 5, AIP को 14 और भाजपा सहित अन्य को 16 फीसद पुरुष पसंद करते हैं। घाटी में 40 फीसद महिलाएं कांग्रेस और जेकेएनसी, 19 फीसद महिलाएं पीडीपी को, एपी को 6, पीसी को 5, AIP को 14 और भाजपा सहित अन्य को 16 फीसद महिलाएं पसंद करती हैं।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article