Ater MP Chunav Result 2023: अटेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस को मिली जीत, हेमंत कटारे बने विधायक

Ater MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हाईप्रोफाइल नेताओं में गिने जाने वाले अरविंद सिंह भदौरिया और कांग्रेस के हेमंत कटारे के बीच चल रही हैं कड़ी टक्कर। वोटों की गिनती जारी.....

Ater MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्य प्रदेश की अटेर सीट पर मुकाबला बहुत हाई हाई प्रोफाइल है। इस सीट पर बीजेपी के अरविंद सिंह भदौरिया चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है। इस सीट पर अरविंद सिंह भदौरिया का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार हेमंत कटारे से हैं। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरु हो गई। इसके बाद ईवीएम (EVM) के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। अटेर विधानसभा सीट(09) से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए यहां जुड़ें...

Ater MP Chunav Result 2023

बीजेपी के कद्दावर नेता अरविंद सिंह भदौरिया और कांग्रेस के हेमंत कटारे के बीच कड़ी टक्कर

मतगणना का ऐसा है ताजा हाल

क्रमांकम्मीदवार पार्टीमतपरिणाम
1.हेमंत कटारेकांग्रेस68607 19788 वोट से जीत
2.अरविंद सिंह भदौरियाभाजपा48819 19788 वोट से हार
3.हरि शंकर फोगीअन्य1869049917 वोट से हार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हाईप्रोफाइल नेताओं में गिने जाने वाले अरविंद सिंह भदौरिया की काफी चर्चा है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार उन्हें भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। 2 जुलाई, 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी।

अरविंद सिंह भदौरिया का राजनीतिक सफर

भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार साल 2008 में अरविंद सिंह भदौरिया ने अटेर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। उस वक्त उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे को करारी शिकस्त दी थी और पहली बार विधायक बने थे। मध्य प्रदेश राज्य की अटेर विधानसभा सीट से ही उन्होंने साल 2018 में दोबारा जीत हासिल की और दूसरी बार विधायक चुने गए। उनकी भूमिका 2020 में बेहद अहम मानी गई जब ऑपरेशन लोटस के जरिए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराकर भाजपा ने सरकार में वापसी की थी। जब दोबारा शिवराज सरकार बनी तो साल 2020 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया और सहकारिता एवं लोक प्रबंधन विभाग दिया गया।

अरविंद सिंह भदौरिया की जिंदगी और करियर

भाजपा नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के पिता का नाम शिवनाथ सिंह भदौरिया और माता का नाम कमला भदौरिया है। साल 2007 में उन्होंने अर्चना भदौरिया के शादी की और वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। उनके एक बेटे का नाम विराज भदौरिया है।

End of Feed