Vidhan Sabha Chunav Exit Poll 2023: कब और कहां देखें एग्जिट पोल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 30, 2023, 10:32 AM IST

Vidhan Sabha Elections Exit Poll Results 2023: पांच राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चुनाव के लिए मतदान आ खत्म हो रहा है। आज शाम एग्जिट पोल आएगा। जिससे नतीजे की स्थिति साफ हो जाएगी। यहां कहां देखें एक्जिट पोल।

Vidhan Sabha Elections Exit Poll Results 2023: देश भर की निगाहें एग्जिट पोल नतीजों 2023 पर टिकी हैं क्योंकि पांच राज्यों के इस चुनाव को 2024 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इस साल होने वाले चुनावों में तेलंगाना आखिरी राज्य है। पांच राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के एग्जिट पोल के नतीजे तेलंगाना में मतदान के समापन के बाद घोषित किए जाएंगे। हालांकि चुनाव के फाइनल नतीजे की घोषणा 3 दिसंबर रविवार को होगा। इस दिन सभी पांचों राज्यों में वोटों की गिनती होगी।

exit poll, exit poll 2023, exit poll results, exit poll results 2023

यहां देखें 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल

एग्जिट पोल के नतीजे कब और कहां देखें?

एग्जिट पोल 2023 की घोषणा 30 नवंबर को शाम 6:30 बजे के बाद की जाएगी। गौरतलब है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 7 से 30 नवंबर की शाम 6 बजे तक पूरे होंगे। छत्तीसगढ़ को छोड़कर बाकी सभी चार राज्यों में एक ही चरण में मतदान हुआ। आप 2023 में विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल के नतीजे यहीं टाइम्स नाउ नवभारत न्यूज चैनल और टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम या https://www.timesnowhindi.com/ पर और चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट: https://eci.gov.in/ पर देख सकते हैं।

End of Feed