Assembly Election Results 2023: मोदी की गारंटी पर लगी जनता के विश्वास की गारंटी, यूपी सीएम योगी ने जताई खुशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 05:53 PM IST

CM Yogi Reactions on Assembly Election Results: तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा को जीत की बधाई दी।

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कमल खिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए जीत की बधाई दी है। सीएम योगी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मिली जीत बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी हैट्रिक लगना 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की गारंटी' है। सीएम ने इस जीत पर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं व सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

CM Yogi Reactions on Assembly Election Results

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कमल खिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

'आपणो अग्रणी राजस्थान' की चाह रखने वालों को दी बधाई

End of Feed