इलेक्शन

'राजस्थान में दो निकम्मों के बीच कंपटीशन', असम CM ने गहलोत-पायलट पर कसा तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2023, 12:08 PM IST

Rajasthan Election: हिमंता बिस्वा सरमा ने गहलोत और पायलट के बीच आपसी विवाद को निशाना बनाते हुए कहा कि पायलट कहते हैं कि गहलोत निकम्मा है तो वहीं गहलोत पायलट को निकम्मा बताते हैं। राजस्थान में दो निकम्मों के बीच कंपटीशन हो रहा है।

Image

हिमंता बिस्वा सरमा

Photo : ANI

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर 25 नवंबर को मतदान होना है। आज से यहां चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस के बीच हमले तेज हो गए हैं। कांग्रेस जहां राज्य की सत्ता में फिर से वापसी की कोशिश कर रही है तो वहीं भाजपा ने सरकार बनाने के लिए भी पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान का चुनाव जीतने के लिए अपने सभी दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा है।

ऐसे में गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री और भाजपा ने हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट पर तंज कसा। सरमा ने कहा कि राजस्थान में दो निकम्मों के बीच कंपटीशन हो रहा है। इन दोनों में कौन कितना निकम्मा है, इस बात का कंपटीशन है। सरमा ने गहलोत और पायलट के बीच आपसी विवाद को निशाना बनाते हुए कहा कि पायलट कहते हैं कि गहलोत निकम्मा है तो वहीं गहलोत पायलट को निकम्मा बताते हैं।

अमित शाह ने भी बोला हमला

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, राजस्थान में मैं पिछले 6 महीनों से चुनावी दौरा कर रहा हूं। मैं विश्वास के साथ बताना चाहता हूं कि अगली सरकार भाजपा की बन रही है। जनता ने परिवर्तन का मूड बनाया हुआ है और हर क्षेत्र में विफल और नाकाम कांग्रेस सरकार को विदाई देने का मन बना लिया है। इस दौरान उन्होंने लाल डायरी का मुद्दा भी उठाया है। शाह ने कहा, लाल डायरी कांग्रेस के भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई है। भारतीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मंत्रालय की अलमारी में 2.35 करोड़ रुपये नकद और 1 किलो सोना पकड़ा गया हो, लेकिन सीएम अशोक गहलोत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। मैंने ऐसा कभी किसी को नहीं देखा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article