VIDEO: जब मंच जमकर नाचने लगे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, रैली में मौजूद जनता भी झूम उठी

Assam Lok Sabha Election 2024: सीएम हिमंत ने कहा कि अब तक असम में मतदान बहुत अच्छे तरीके से हुआ है। हम 14 में से कम से कम 13 सीटें जरूर जीतेंगे।

Himanta Biswa Sarma Dances: असम में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी खूब जोरों पर है। यहां कुल तीन चरणों में मतदान हो रहा है और दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। आखिरी चरण के चुनाव के लिए प्रचार जारी है। चुनाव प्रचार के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का अंदाज चर्चा में बना हुआ है। चिरांग में एक रैली के दौरान उन्होंने 'मोदी सरकार' गाने पर जमकर डांस किया। वह मंच से नाचते रहे और जनता ने भी उनका बखूबी साथ दिया।

Himanta Biswa Sarma

जब जमकर झूमे हिमंत बिस्वा सरमा

सीएम हिमंत बोले, 13 सीटें जीतेंगे

असम में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। दोनों पार्टियां अपने-अपने जीत के दावे कर रही हैं। सीएम हिमंत ने कहा कि अब तक असम में मतदान बहुत अच्छे तरीके से हुआ है। हम 14 में से कम से कम 13 सीटें जरूर जीतेंगे।

चीन चरणों में मतदान

असम में 14 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हो रही है। पहले चरण (19 अप्रैल) में स्वशासी जिला, तेजपुर, जोरहाट, डिब्रूगढ़ और लखीमपुर की सीटों और दूसरे चरण (26 अप्रैल) में करीमगंज, सिलचर, मंगलाडोई, नौगांव और कलियाबोर सीटों पर मतदान हो चुका है। अब तीसरे चरण (7 मई) में धुबरी, कोकराझार, बारपेटा और गुवाहाटी में वोटिंग होगी।

End of Feed