'TMC ने रोका कोलकाता मेट्रो का काम, विकास विरोधी है ममता सरकार', अश्विनी वैष्णव का बड़ा हमला

Ashwini Vaishnaw : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके खिलाफ हम हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट गए। कोर्ट ने कहा कि मेट्रो परियोजना पर काम होना चाहिए। अब चार मई को टीएमसी सरकार चली जाएगी और सत्ता में भाजपा की सरकार आएगी।

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने टीएमसी सरकार पर कोलकाता मेट्रो परियोजना की मंजूरी देने में विलंब करने और विकास विरोधी होने का आरोप लगाया। वैष्णव ने कहा कि चुनाव बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेगी। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'टीएमसी सरकार विकास विरोधी है सरकार है। कोलकाता में चिंगरीघाटा एक जगह है जहां हम कोलकाता मेट्रो के लिए कई वर्षों से एक डायवर्जन बना रहे हैं लेकिन टीएमसी सरकार ने यहां काम करने की मंजूरी नहीं दी है।'

Ashwini Vaishnaw

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव।

भाजपा सरकार में तेजी से शुरू होगा काम-वैष्णव

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके खिलाफ हम हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट गए। कोर्ट ने कहा कि मेट्रो परियोजना पर काम होना चाहिए। अब चार मई को टीएमसी सरकार चली जाएगी और सत्ता में भाजपा की सरकार आएगी। भाजपा सरकार के बनते ही हम काम पर दोबारा काम तुरंत शुरू करेंगे और इसे आगे बढ़ाएंगे। बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। 23 अप्रैल को पहले चरण के तहत 91.78 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग हुई। इस बार राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और टीएमसी के बीच है।

End of Feed