इलेक्शन

अशोक गहलोत ने छुपाए चुनावी हलफनामे में दो क्रिमनल केस के डिटेल? बीजेपी पहुंची चुनाव आयोग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 9, 2023, 07:45 AM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दो आपराधिक मामलों का डिटेल छुपाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई।

Image

अशोक गहलोत पर बीजेपी ने लगाया बड़ा आरोप

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को आरोप लगाया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दो आपराधिक मामलों का डिटेल छुपाया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर राजस्थान के सीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर एएनआई से बात करते हुए शेखावत ने आरोप लगाया कि अशोक गहलोत ने अपने नामांकन के साथ दिए गए हलफनामे में जानबूझकर गंभीर प्रकृति के दो आपराधिक मामलों का जिक्र नहीं किया।

शेखावत ने कहा कि अशोल गहलोत के खिलाफ दो मामले हैं; एक भूमि घोटाले से संबंधित है, और दूसरा लूटपाट, बलात्कार और यौन अपराध का है। जिसके बारे में उन्हें पूरी तरह से जानकारी है लेकिन उन्होंने अपने हलफनामे में इस जानकारी का खुलासा नहीं किया। यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125ए के तहत संज्ञेय है। हमने संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग से शिकायत की है। सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया, जहां 25 नवंबर को मतदान होना है।

कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की अपनी सातवीं सूची जारी की। जिसमें राज्य मंत्री शांति धारीवाल को कोटा उत्तर सीट से मैदान में उतारा गया। पार्टी ने अपनी रविवार की सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को टिकट देने से इनकार कर दिया। कांग्रेस ने अजमेर उत्तर सीट से महेंद्र सिंह रलावता को मैदान में उतारा है।

विशेष रूप से, धारीवाल और राठौड़ राज्य के उन तीन वरिष्ठ नेताओं में से थे। जिनके खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति ने राज्य में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होने और पिछले साल पार्टी के दौरान विधायकों की समानांतर बैठक आयोजित करने के बाद नोटिस जारी किया था।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article