अपना बूथ भी नहीं बचा पाए पूर्व CM गहलोत, सरदारपुरा के जिस बूथ पर डाला वोट वहां भी BJP पड़ी भारी

Rajasthan Assembly Election Result 2023 : अशोक गहलोत भले ही अपने सीट सरदारपुरा से चुनाव जीत गए हों, लेकिन उनका गढ़ कह जाने वाले जोधपुर में कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी। खुद गहलोत ने जिस बूथ पर अपना वोट डाला था, वहां भी भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ दिया।

Jodhpur Rajasthan Chunav Result News: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा, मगर सबसे ज्यादा किरकिरी अशोक गहलोत की हुई है। पार्टी में बड़ा कद वाले गहलोत के गढ़ में भी भाजपा ने कांग्रेस को कहीं का नहीं छोड़ा, इतना ही नहीं सरदारपुरा सीट के जिस बूथ पर अशोक गहलोत ने मतदान किया था वहां भी कांग्रेस पर भाजपा भारी पड़ी। आपको नीचे सारा गुणा गणित समझाते हैं।

Ashok Gehlot Jodhpur

अशोक गहलोत क्यों नहीं बचा पाए अपनी ही जमीन?

गहलोत के गढ़ में कैसे हार गई कांग्रेस?

मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता से तमाम वादे किए थे और ये दावा किया था इस बार 35 सालों की परंपरा टूटनी तय है। 5 साल कांग्रेस, 5 साल भाजपा वाला रिवाज तो नहीं टूटा, मगर खुद गहलोत के गढ़ में भाजपा ने सेंधमारी जरूर कर ली। गहलोत अपने गृह जिले जोधपुर को बचा पाने में विफल हो गए। भाजपा ने जोधपुर की 10 में से 8 विधानसभा सीटों पर जीत का ध्वज फहराया, तो कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई। अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा तक ने उन्हें फरेबी बता दिया और कांग्रेस की हार के लिए गहलोत को जिम्मेदार ठहरा दिया।

End of Feed