देश के दुश्मन हैं ओवैसी और राहुल गांधी अनपढ़ गंवार..., टाइम्स नाउ नवभारत पर बोलीं माधवी लता

Madhavi Latha Exclusive: हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं माधवी लता ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की। माधवी लता ने कहा कि सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को रायबरेली के हवाले करने में बड़ी देर कर दी। उन्हें राहुल गांधी को इटली के हवाले करना चाहिए, रायबरेली के नहीं।

Madhavi Latha Exclusive: देश की सबसे हॉटसीटों में शुमार हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं माधवी लता ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस दौरान माधवी लता ने अपने प्रतिद्वंदी असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे छाई अकबरुद्दीन ओवैसी समेत पूरे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। माधवी लता ने ओवैसी को देश का दुश्मन बताया तो उनके अकबरुद्दीन ओवैसी को दुश्मन का छोटा भाई कहा।

Madhavi Latha

माधवी लता

माधवी लता ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल को पढ़ा-लिखा बुद्धहीन बताते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को स्वाति मालीवाल के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए, यह उनकी सुरक्षा का सवाल है। यहां तक कि यह मुद्दा देश की सभी महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर केजरीवाल से सवाल पूछकर कोई फायदा नहीं। जनता को समझना चाहिए कि एक सांसद के साथ ये हाल तो आम जनता का क्या हाल होगा। केजरीवाल को वोटिंग और इलेक्शन के अलावा कुछ सूझ नहीं रहा। कांग्रेस से उन्हें निर्देश मिल रहा होगा कि किस पर रिएक्ट करें और किस पर रिएक्ट ना करें। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल का रीमोट किसी और के हाथ में है।

End of Feed