लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resigns: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है। लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन के खिलाफ थी।

Arvinder Singh Lovely Resigns: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बाबत उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भी लिखा है। इस पत्र में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Arvinder Singh Lovely

अरविंद सिंह लवली ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

अरविंदर सिंह लवली ने अपने पत्र में लिखा है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया के साथ अनबन के चलते पद छोड़ा है।

End of Feed