लवली को मिल रहा कांग्रेस के पूर्व विधायकों का समर्थन, उदित राज-कन्हैया की मुश्किलों में इजाफा, नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू

कांग्रेस ने दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी का कहना है कि जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। पार्टी के इस कदम से अब लवली और कांग्रेस के बीच दूरियां और अधिक बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली को पार्टी में ही कई पुराने साथियों का समर्थन मिल रहा है। इनमें से कई पूर्व विधायक दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन से नाराज हैं। लवली ने रविवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और सोमवार दोपहर तक कांग्रेस के तीन दर्जन से अधिक पूर्व विधायक उनसे बात- मुलाकात कर चुके हैं।

Arvinder Lovely

अरविंदर सिंह लवली

वहीं, अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि किसी के प्रति कोई गुस्सा नहीं है, मैं अपना 100 प्रतिशत देने में खुद को अक्षम पा रहा था। मैंने उनसे कहा कि ये वे मुद्दे हैं जिन पर पार्टी को ध्यान केंद्रित करना चाहिए और चूंकि मैं ऐसा करने में सक्षम नहीं हूं, इसलिए आपको किसी को मौका देना चाहिए।

End of Feed