इलेक्शन

अरविंद केजरीवाल पर हो रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'अनब्रेकेबल' लॉन्च; केजरीवाल, CM आतिशी समेत अन्य नेताओं के साथ जायेंगे स्क्रीनिंग में

Delhi Assembly Election : चुनाव को देखते हुए लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से कई वीडियो और गाने रिलीज किए गए हैं। इसके साथ-साथ अब अरविंद केजरीवाल के जीवन पर और उनके संघर्ष को दिखाने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी शनिवार को लॉन्च की जा रही है। इस मूवी में यह भी दिखाया गया है कि किस तरीके से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली की जनता के लिए क्या विकास कार्य किए और उनके काम करने में किस तरीके से बाधाएं आईं।

Image

केजरीवाल, CM आतिशी के साथ देखेंगे डॉक्यूमेंट्री फिल्म अनब्रेकेबल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से कई वीडियो और गाने रिलीज किए गए हैं। इसके साथ-साथ अब अरविंद केजरीवाल के जीवन पर और उनके संघर्ष को दिखाने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी शनिवार को लॉन्च की जा रही है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म स्पेशल स्क्रीनिंग में अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और अन्य नेताओं के साथ पहुंचेंगे। अनब्रेकेबल नाम से इस मूवी को बनाया गया है और इसमें अरविंद केजरीवाल के 10 सालों के काम के साथ-साथ जेल के दौरान उनके संघर्ष और बाहर उनकी पार्टी के एकजुट होकर मजबूती से लड़ने की कहानी को प्रदर्शित किया गया है।

फिल्म में दिखाया गया है अरविंद केजरीवाल का संघर्ष

इस मूवी में यह भी दिखाया गया है कि किस तरीके से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली की जनता के लिए क्या विकास कार्य किए और उनके काम करने में किस तरीके से बाधाएं आईं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग प्यारेलाल भवन, जो कि दिल्ली के आईटीओ पर स्थित है, वहां रखी गई है। फिल्म का जो पोस्टर लॉन्च किया गया है, उसमें लोगों की भीड़ में खड़े एक लीडर को दिखाया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस फिल्म को लॉन्च करने का मकसद यही है कि इस फिल्म के जरिए अरविंद केजरीवाल के संघर्ष और विकास के कामों को जनता तक पहुंचाया जाए। इसलिए आम आदमी पार्टी अपने अलग-अलग भाषाओं में कैंपेन सॉन्ग भी लॉन्च कर चुकी है, जिनमें पंजाबी और भोजपुरी भाषा शामिल है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के हर वर्ग और हर समाज के लोगों को पूरी तरह से साधने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए लगातार वीडियो, गाने और अब यह मूवी लॉन्च की जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article