'47 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी में रोड शो किया, अब खराब सेहत के बहाने मांग रहे बेल', अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर तंज

Anurag Thakur : हमीरपुर से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी और 47 डिग्री सेल्सियस के तापमान में केजरीवाल रोडशो कर सकते हैं लेकिन अब वह जेल न जाना पड़े इसके लिए अपनी खराब सेहत का बहाना बना रहे हैं।

Anurag Thakur : अपनी खराब सेहत का हवाला देकर अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाए जाने की अरविंद केजरीवाल की मांग पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम पर निशाना साधा है। हमीरपुर से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी और 47 डिग्री सेल्सियस के तापमान में केजरीवाल रोडशो कर सकते हैं लेकिन अब वह जेल न जाना पड़े इसके लिए अपनी खराब सेहत का बहाना बना रहे हैं।

Anurag Thakur

हमीरपुर से भाजपा उम्मीदवार हैं अनुराग ठाकुर।

केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश हुआ-ठाकुर

ठाकुर ने कहा, 'केजरीवाल की झूठ का एक बार फिर पर्दाफाश हो गया है। सभी लोगों ने देखा कि उन्होंने 47 डिग्री के तापमान में दिल्ली में रोड शो किया लेकिन अब जेल न जाना पड़े इसके लिए वह अपनी खराब सेहत का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट से अपनी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।' बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की अवधि बढ़ाए जाने की मांग वाली उनकी अर्जी बुधवार को खारिज कर दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह अपने पूर्व के फैसले में कहा है कि वह अपनी जमानत के लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

End of Feed