इलेक्शन

केजरीवाल पर अन्ना हजारे का बड़ा हमला, बोले- उनको सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता की आदत

Delhi Politics: कभी जो अरविंद केजरीवाल के अपने हुआ करते थे, अब वो उनके आलोचक बन गए हैं। इस सूची में कई लोगों के नाम शुमार हैं। एक तरफ स्वाति मालीवाल ने उनकी मुश्किलें बढ़ा रखी हैं, वहीं दूसरी ओर उनके गुरु अन्ना हजारे भी अपने चेले को लगातार घेरने में जुटे हुए हैं। इस बीच अन्ना हजारे ने केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया है।

Image

अन्ना हजारे ने केजरीवाल को लताड़ा।

Anna Hazare Slams Arvind Kejriwal: अन्ना हजारे ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता की आदत लग गई है। अरविंद केजरीवाल को उनके ही अपने लगातार घेर रहे हैं। एक तरफ स्वाति मालीवाल हमलावर हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनके गुरु अन्ना हजारे भी हमलावर हैं। अन्ना ने कहा है कि यह (सरकार) बोल रही है कि विकास किया, फिर उसी डेवलपमेंट को भ्रष्टाचार का ग्रहण लगा दिया।

केजरीवाल पर जमकर बरसे अन्ना हजारे

अन्ना ने आगे कहा कि मैंने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन शुरू किया। 33 जिलों और 252 ब्लॉक में संगठन खड़ा किया, सरकार का नाक दबाकर मुह खुलवाने के काम किया। केंद्र सरकार पर अच्छे कानून बनाने का दबाव आया। RTI का कानून आया उससे भ्रष्टाचार पर काबू पाने में मदद मिला। यह जो बुराई बढ़ रही है, उसपर अच्छे कानून बनाने की ज़रूरत नहीं है। उसपर किसी का ध्यान नहीं है।

पैसों के पीछे भागने लगे केजरीवाल- अन्ना

राजनेताओं को पहले अच्छे कानून बनाने चाहिए, जिससे बुराई भ्रष्टाचार पर लगाम लगे। विधानसभा और लोकसभा के जरिए कानून बनाओ, लेकिन अब इसपर किसी का ध्यान नहीं। यह दुर्भाग्य की बात है कि एक कार्यकर्ता के तौर पर यह (केजरीवाल) मेरे साथ जुड़ गया। हमेशा मैंने उसे (केजरीवाल) बोला आचार और विचार शुद्ध रखना। जीवन निष कलंक रखना, जीवन मे थोड़ा त्याग करना और हमेशा सच्चाई की राह पर चलने को कहा। तब किरण बेदी भी हमारे साथ थी, किरन बेदी ने कहा कि अन्ना की पाठशाला शुरू करो। जहां यह सब बातें सिखाई जाए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दिमाग मे पैसा घुस गया। वो (केजरीवाल) बड़े लोगों के साथ भी बैठने लगे। वो पैसों के पीछे भागने लगा, उसपर क्या कह सकते हैं।

अन्ना ने कहा कि जो भ्रष्टाचार के आरोप उनपर (केजरीवाल) लगें हैं, वो दिन याद आते हैं। अच्छे आचरण, किसी कलंक या भ्रष्टाचार के दाग से दूर रहना। दामन साफ रखना, यह वो (केजरीवाल) भूल गए। फडणवीस ने मेरा नाम लेकर जो बोला केजरीवाल के भ्रष्टाचार को लेकर वो झूठ नहीं, लेकिन किसी का नाम नहीं लेना ठीक नहीं है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article