आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज किया केस, जानें क्या है पूरा मामला

Actor Allu Arjun: आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। नांद्याल सीट से वाईएसआरसीपी विधायक व अल्लू अर्जुन के दोस्त शिल्पा रवि दोबारा चुनावी मैदान में हैं। उथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शनिवार को उनके लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर को नहीं दी थी।

Actor Allu Arjun: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, आंध्र प्रदेश पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि अल्लू अर्जुन ने बिना किसी सूचना के वाईएसआरसीपी विधायक शिल्पा रवि घर पर पहुंचकर उनके लिए चुनाव प्रचार किया। उनकी झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में फैंस जमा हो गए थे, जिससे स्थिति बिगड़ सकती थी।

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

बता दें, आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। नांद्याल सीट से वाईएसआरसीपी विधायक व अल्लू अर्जुन के दोस्त शिल्पा रवि दोबारा चुनावी मैदान में हैं। अधिकारियों ने बताया साउथ फिल्म एक्टर ने उनके घर जाने से पहले निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को सूचित नहीं किया था। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed