Andhra Pradesh Assembly Election: देश में आज लोकसभा चुनाव के चौथे दौर के मतदान के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है। इसी दौरान राज्य के गुंटूर जिले में वाईएसआरसीपी विधायक द्वारा एक वोटर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसे लेकर यहां भारी हंगामा मच गया। पहले विधायक ने वोटर पर हाथ उठाया जिसके बाद उनके समर्थकों ने भी वोटर की पिटाई की। इस घटना के बाद यहां भारी हंगामा मच गया।
विधायक ने वोटर पर उठाया हाथ
