14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अनंत सिंह; दुलारचंद की हत्या के सिलसिले में हुई थी गिरफ्तारी

Mokama Murder Case: मोकामा से जदयू उम्मीदवार 'बाहुबली' अनंत सिंह को जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के बाद रविवार को पटना के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जदयू उम्मीदवार के वकील नवीन कुमार ने बताया कि अनंत सिंह समेत तीन लोगों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Mokama Murder Case: मोकामा से जदयू उम्मीदवार 'बाहुबली' अनंत सिंह को जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के बाद रविवार को पटना के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Anant Singh

मोकामा से जदयू उम्मीदवार 'बाहुबली' अनंत सिंह (फाइल फोटो साभार: ANI)

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के वकील नवीन कुमार ने बताया कि यह एक कानून प्रक्रिया है। उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उनका नाम एफआईआर में है। अनंत सिंह समेत तीन लोगों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की थी...।''

End of Feed