सीएम योगी का AI जनरेटेड डीप फेक वीडियो वायरल करने की कोशिश, गिरफ्त में आरोपी

1 मई को ट्विटर हैंडल आईडी 'श्याम गुप्ता आरपीएसयू' से अपलोड कर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एआई जनरेटेड डीप फेक वीडियो वायरल किया जा रहा था।

Fake Video of CM Yogi: चुनावी मौसम में दिग्गज नेताओं के फेक वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने का काम जोर पकड़ रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ

ये है पूरा मामला

1 मई को ट्विटर हैंडल आईडी 'श्याम गुप्ता आरपीएसयू' से अपलोड कर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एआई जनरेटेड डीप फेक वीडियो वायरल किया जा रहा था। इसमें भ्रामक तथ्य फैलाकर देश विरोधी तत्वों को मजबूत किया जा रहा था। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने सूचना एकत्र कर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन नोएडा में मुकदमा 27/24 us 468, 505(2)IPC, 66 ITAct पंजीकृत किया। इसके बाद श्याम गुप्ता निवासी बरौला, नोएडा गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन नोएडा द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

End of Feed