इलेक्शन

तेलंगाना में भाजपा का बड़ा ऐलान, सत्ता में आए तो राम मंदिर के कराएंगे मुफ्त दर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2023, 04:35 PM IST

Telangana Election: गडवाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनावों में यदि सत्ता में आती है तो वह तेलंगाना के सभी निवासियों के लिए अयोध्या में राम मंदिर की मुफ्त यात्रा सुनिश्चित करेगी।

Image

अमित शाह

Photo : ANI

Telangana Election: तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। शनिवार कों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया की राज्य में सत्ता में आते ही भाजपा सरकार यहां के लोगों को राम मंदिर की मुफ्त यात्रा कराएगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर पिछले 70 सालों से राम मंदिर के निर्माण में बाधा डालने का भी आरोप लगाया।

गडवाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनावों में यदि सत्ता में आती है तो वह तेलंगाना के सभी निवासियों के लिए अयोध्या में राम मंदिर की मुफ्त यात्रा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर का भूमि पूजन किया था और प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की जाएगी। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना में भाजपा को चुनने की अपील की।

केसीआर ने धर्म के आधार पर दिया मुसलमानों को आरक्षण

इस दौरान शाह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और उनकी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार ने मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण दिया, जो असंवैधानिक है। शाह ने कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो धर्म के आधार पर दिये गए आरक्षण को रद्द कर दिया जाएगा और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) तथा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का कोटा बढ़ाया जाएगा।

पीएम मोदी ही कर सकते हैं पिछड़ा वर्ग का कल्याण

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस और बीआरएस दोनों पार्टियों पिछड़ा वर्ग विरोधी हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही पिछड़ा वर्ग का कल्याण कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो पिछड़े वर्ग से आने वाले नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बता दें, तेलंगाना विधानसभा चुनाव के तहत 30 नवंबर को वोटिंग होगी और अन्य चार राज्यों के साथ 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

(एजेंसी इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article