Aligarh Nagar Nigam, Mayor Election Result 2023: BJP की बड़ी जीत, सपा से छिनी सीट

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 14, 2023, 11:28 AM IST

Aligarh Nagar Nigam, Mayor Election Chunav Result 2023: यूपी नगर निकायों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अगर बात नगर निगमों के नतीजों की करें तो अलीगढ़ में बीजेपी का जलवा बरकरार रहा है।

Aligarh Nagar Nigam, Mayor Election Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में दो चरणों चार मई और 11 मई को चुनाव हुए थे। 13 मई को मतों की गणना जारी है और करीब करीब सभी 17 नगर निगमों के रुझान सामने हैं। यहां हम बात करेंगे अलीगढ़ नगर निगम की। अलीगढ़ में जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए बीजेपी ने शानदार बढ़त बनाई और करीब करीब यह साफ हो गया कि मतदाताओं ने बीजेपी में एक बार फिर भरोसा दिखाया है। अलीगढ़ नगर निकाय मेयर पद के लिए बीजेपी उम्मीदवार प्रशांत सिंघल ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया।

Aligarh Nagar Nikay Chunav Result, Aligarh Nagar Nigam

अलीगढ़ नगर निगम चुनाव नतीजा

अलीगढ़ नगर निगम नतीजा

प्रत्याशी का नामपार्टीनतीजा
प्रशांत सिंघलबीजेपीजीत
जमीरुल्लाह खानसपाहारे
सलमान शाहिदबीएसपीहारे
बीजेपी, सपा और बीएसपी के साथ साथ कांग्रेस से सी पी गौतम, आप से राजकुमार लोधी, एआईएमआईएम से गुफरान नूर, लोकदल से दिलीप कुमार शर्मा समेत 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमां रहे हैं।

End of Feed