Aligarh Nagar Nigam Election 2023: अलीगढ़ नगर निगम चुनाव पर एक नजर

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 1, 2023, 01:26 PM IST

Aligrah Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: अलीगढ़ को समृद्ध नगर निगमों में माना जाता है, वर्तमान समय में बीजेपी का कब्जा है। इस दफा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।

Aligrah Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: अलीगढ़ नगर निगम के लिए दूसरे चरण यानी 11 मई को मतदान होना है और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। अगर वर्तमान समय की बात करें तो निगम पर बीजेपी का कब्जा है। अलीगढ़ नगर निकाय चुनाव के लिए करीब 12 लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए कुल 309 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। , 93 केंद्रों को संवेदनशील और 62 अतिसंवेदनशील और 31 को अतिसंवेदनशील प्लस की कैटिगरी में रखा गया है।

UP Nagar Nikay Chunav 2023, Aligarh Nagar Nigam

अलीगढ़ में 11 मई तो नगर निकाय चुनाव

एक नजर में निकाय चुनाव

  • नगर निगम अलीगढ़ में कुल 90 वार्ड
  • 11 मई को दूसरे चरण में चुनाव
  • 13 मई को आएगा नतीजा
  • 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
  • अलीगढ़ में एक मेयर और 17 निकाय अध्यक्षों का चुनाव होगा
  • 17 निकाय अध्यक्षों में नगरपालिका चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं।
  • नगर निगम में ईवीएम मशीन और निकायों में बैलट पेपर से मतदान होगा।
  • करीब चार लाख मतदाता पहली बार निकाय चुनाव में मत का इस्तेमाल करेंगे।
  • नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में बागी प्रत्याशियों की संख्या अधिक

End of Feed