अखिलेश यादव ने बनाया लोकसभा चुनाव का प्लान, इसी फॉर्मूले पर विधानसभा में मिली थी शिकस्त

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2024, 10:36 PM IST

Akhilesh Yadav On Lok Sabha Chunav: अखिलेश यादव ने एक बार फिर वही राग अलापा है, जो उन्होंने बीते विधानसभा चुनाव 2022 में अपनाया है। सपा के मुखिया ने कहा है कि 'पीडीए' ही 'एनडीए' को लोकसभा चुनाव में हराएगा। आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पीडीए और अखिलेश ने का समीकरण अपनाया है।

Lok Sabha Election Plan: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्लान तैयार कर लिया है। हालांकि ये वही फॉर्मूला है, जो यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में काम नहीं आया था। अब अखिलेश एक बार फिर वही 'पीडीए' वाला राग अलाप रहे हैं। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि ‘पीडीए’ ही लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को हरायेगा।

Akhilesh Yadav in Tension

फिर पुराने प्लान के सहारे अखिलेश यादव।

क्या है पीडीए और क्यों अखिलेश को है इस पर भरोसा?

अखिलेश यादव ने पीडीए को पर पूरा भरोसा है। आपको बताते हैं कि आखिर ये पीडीए है क्या... तो पीडीए तीन अलग-अलग शब्दों से मिलकर बना है। PDA= पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक। यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ‘पीडीए’ जन पंचायत पखवाड़े की शुरुआत शुक्रवार को कन्नौज के ग्राम फकीरे पुरवा से किया और उन्होंने जन पंचायत में ग्रामवासियों से बिजली व्यवस्था और सड़क आदि मुद़दों पर चर्चा की।

End of Feed