Akhilesh Yadav Plan For Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अखिलेश यादव घूम-घूम कर ये दावा कर रहे थे कि उनकी पार्टी और सगयोगी दल मिलकर 400+ सीटें जीतेंगे। उस वक्त उनके इस हवा-हवाई दावे सुनकर हर कोई भौचक्का रह जाता था कि जिस राज्य में कुल 403 सीटें हैं, वहां अकेले अखिलेश 400 प्लस सीटें कैसे जीतेंगे, क्या भाजपा को 5 सीट भी नसीब नहीं होगी। हालांकि जब चुनावी नतीजे आए तो अखिलेश के तमाम दावे हवा में उड़ गए। अब लोकसभा चुनाव से पहले भी अखिलेश उसे तेवर में नजर आ रहे हैं।
भाजपा को हराने के लिए क्या है अखिलेश का प्लान?
कांग्रेस के साथ सीट के बंटवारे को अंतिम रूप देने के बाद, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि 'पीडीए' (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्याक) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को हराएगा।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, 'सौहार्दपूर्ण गठबंधन की सबको बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का संविधान बचाने के लिए, लोहिया के संख्यानुपातिक हिस्सेदारी के सिद्धांत को अमल में लाने के लिए, समाजवादी मूल्यों को सक्रिय करके बराबरी लाने के लिए, 90 प्रतिशत पीडीए को उनका हक़ दिलवाने के लिए और देश की तरक्की के लिए… एक हो जाएं।'
अखिलेश का नारा- अस्सी हराओ भाजपा हटाओ
उन्होंने कहा, 'पीडीए हराएगा राजग, अस्सी हराओ भाजपा हटाओ।' आज बुधवार को उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस और सपा में गठबंधन का एलान किया गया है । इसके तहत कांग्रेस 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राज्य की बाकी 63 सीट पर सपा और गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
यूपी में किन-किन सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी किन-किन सीटों पर चुनाव लडे़गी ये फाइनल हो गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कुल 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमाएगी। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 17 पर कांग्रेस और 63 पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस और सपा के बीच आखिर बन ही गई बात
दोनों पार्टियों ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया गठबंधन) के तहत बुधवार को प्रदेश में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर दी। जिसके तहत कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सहित 17 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। यह घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की।
कांग्रेस यूपी में किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
- रायबरेली
- अमेठी
- कानपुर नगर
- फतेहपुर सीकरी
- बांसगांव
- सहारनपुर
- प्रयागराज
- महराजगंज
- वाराणसी
- अमरोहा
- झांसी
- बुलंदशहर
- गाजियाबाद
- मथुरा
- सीतापुर
- बाराबंकी
- देवरिया
