भाजपा पर भड़के अखिलेश यादव, वोट देने से रोकने का लगा दिया आरोप; जानें क्या है माजरा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 13, 2024, 06:54 AM IST

Election News:अखिलेश यादव ने भाजपा को चेतावनी दी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मतदाताओं को वोट देने से ना रोकें। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों को वोट डालने से रोकने का जो षड्यंत्र कर रही है, उसके बारे में जनता को पता चल गया है। भाजपाई असामाजिक तत्व की तरह हिंसा पर उतारू हैं।

Uttar Pradesh LokSabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से एक दिन पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आगाह करते हुए कहा कि वह मतदान करने जा रही जनता के बीच में न आए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को वोट डालने से रोकना भी अपराध है।

Akhilesh Yadav Slams CM Yogi on Bulldozer

अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी।

BJP पर अखिलेश ने लगाया षड्यंत्र रचने का आरोप

अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'भाजपा को चेतावनी है कि वो जनता के रास्ते में न आए। मतदाताओं को वोट डालने से रोकना भी एक अपराध है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों को वोट डालने से रोकने का जो षड्यंत्र कर रही है, उसके बारे में जनता को पता चल गया है। भाजपाई असामाजिक तत्व की तरह हिंसा पर उतारू हैं।'

End of Feed