Akhilesh Yadav Kannauj Seat: कन्नौज से तेज प्रताप नहीं अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव? 25 अप्रैल को कर सकते हैं नामांकन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 11:06 PM IST

Akhilesh Yadav Kannauj Seat: सपा सूत्रों का दावा है कि तेज प्रताप के नाम की घोषणा पार्टी की रणनीति का हिस्सा था। अखिलेश यादव कन्नौज सीट से नामांकन के आखिरी दिन 25 अप्रैल पर्चा भर सकते हैं। कन्नौज सीट पर 13 मई को चुनाव होना है।

Akhilesh Yadav Kannauj Seat: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो तेज प्रताप यादव की जगह अखिलेश कन्नौज सीट से नामांकन कर सकते हैं। एक दिन पहले ही सपा ने अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव के नाम की घोषणा कन्नौज सीट से की है।

End of Feed