बिहार चुनाव: रुझानों में NDA की जीत पर विपक्ष की बढ़ी बेचैनी, अखिलेश बोले-यह SIR का नतीजा, UP में इसे नहीं होने देंगे

बिहार चुनाव परिणाम पर पूर्व राज्यपाल एव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने कहा कि हमारी संगठन की कमजोरी के कारण ऐसा चुनाव परिणाम आया। जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ वे अच्छे उम्मीदवार हैं लेकिन और अच्छे उम्मीदवारों का चयन किया जा सकता था। चुनाव में संगठन पूरी तरह से नाकाम रहा।

Bihar Assembly Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की भारी हार होती देख समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। चुनाव में एनडीए की जीत को उन्होंने एसआईआर से जोड़ दिया। सपा नेता ने कहा कि 'बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वह प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाकी जगहों पर अब नहीं हो पाएगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।'

akhilesh yadav

बिहार चुनाव नतीजे पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया। तस्वीर-PTI

अखिलेश ने कहा कि 'भाजपा दल नहीं छल है।' वहीं बिहार चुनाव के रुझानों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 'जनता का जनादेश है और SIR का असर है। लगातार बात हो रही है कि इस देश में लोकतंत्र कैसे बचेगा? कैसे वोट चोरी बचेगी?... धारणा बनाना और फिर चुनाव को लूट लेना यही भाजपा, नरेंद्र मोदी और चुनाव ने बनाया है। यही लोकतंत्र बचाने की चिंता है।'

End of Feed