इलेक्शन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे अजीत पवार गुट के पास ही रहेगा "घड़ी सिंबल", सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजीत पवार गुट के पास ही रहेगा घड़ी सिंबल अजीत पवार गुट को हलफनामा दाखिल करने का सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया।

Image

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे अजीत पवार गुट के पास ही रहेगा घड़ी सिंबल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजीत पवार गुट के पास ही रहेगा घड़ी सिंबल अजीत पवार गुट को हलफनामा दाखिल करने का सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया।अजीत पवार गुट डिस्क्लेमर के साथ घड़ी सिंबल का उपयोग करेगा, इस बारे में अजीत पवार गुट को हलफनामा दाखिल करने का सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है।

6 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई होगी, बताया जा रहा है कि शरद पवार गुट द्वारा अजीत पवार गुट से घड़ी सिंबल वापस लेने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सहमत नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र चुनाव में अजित पवार गुट 'घड़ी' सिंबल पर वोट मांग सकेंगे

महाराष्ट्र चुनाव से पहले इसे शरद पवार और उनके गुट को बड़ा झटका माना जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार को 'घड़ी' चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल करने से रोकने की मांग फिलहाल खारिज कर दी है, इसका मतलब ये हुआ कि महाराष्ट्र चुनाव में अजित पवार गुट 'घड़ी' सिंबल पर वोट मांग सकेंगे।

288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही फेज में 20 नवंबर को वोटिंग

NCP (शरद पवार) ने 2 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 'घड़ी' चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है और नतीजे 23 नवंबर को आने हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article