इलेक्शन

Aizawl West III : आइजोल पश्चिम -III सीट पर एमएनएफ-कांग्रेस के बीच मुकाबला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2023, 12:59 PM IST

Mizoram Aizawl West III 2023 Profile, Net Worth, Party Name : इस बार यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट पर कुल 21563 मतदाता थे। इस बार इस सीट पर एमएनएफ और कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जा रही है। इस सीट के लिए मतदान 7 नवंबर को होगा और चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

Image

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023।

Mizoram Aizawl West III 2023 Profile : आइजोल पश्चिम -III सीट आइजोल जिले में आती है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। इस बार इस सीट पर एमएनएफ उम्मीदवार के लालसवमवेला और कांग्रेस के लालसवता के बीच मुकाबला माना जा रहा है। साल 2018 में निर्दलीय उम्मीदवार वीआई जैथंजामा विजयी हुए। उन्हें 6934 वोट मिले। दूसरे स्थान पर एमएनएफ के वनलालजावमा रहे। इन्हें 5,908 वोट मिले। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव में एमएनएफ के वनललाजावमा विजयी हुए। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के आर सेलथुआमा रहे।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है सीट

इस बार यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट पर कुल 21563 मतदाता थे। इस बार इस सीट पर एमएनएफ और कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जा रही है। इस सीट के लिए मतदान 7 नवंबर को होगा और चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

8.57 लाख से अधिक मतदाता

मिजोरम में 4,39,026 महिला मतदाताओं सहित 8.57 लाख से अधिक मतदाता आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। राज्य में 1,276 मतदान केंद्रों में से लगभग 30 की पहचान ‘क्रिटिकल’ के रूप में की गई है। कुल मिलाकर 18 महिलाओं सहित 174 लोग चुनाव मैदान में हैं। दो-दो पुरुष और महिलाएं दो-दो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान

मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवंबर को होने वाले चुनाव के वास्ते कम से कम 3,000 पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 450 टुकड़ी (सेक्शन) तैनात की जाएंगी। मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने बुधवार को कहा कि निर्वाचन आयोग सुचारू, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article