इलेक्शन

असदुद्दीन ओवैसी से टाइम्स नाउ नवभारत की खास बातचीत, मोदी, योगी, अमित शाह और राज ठाकरे पर खुलकर बोले AIMIM Chief

टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि ओवैसी ने अपने प्रचार अभियान पर बात करते हुए कहा कि हमारा कैंपेन करने का तरीका ऐसा ही है, क्योंकि अर्बन एरिया है, जितना टाइम है तो कोशिश करते हैं लोगों तक पहुंचने की।

Image

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान असदुद्दीन ओवैसी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का प्रचार करने पहुंचे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी से टाइम्स नाउ नवभारत ने खास बातचीत की। इस बातचीत के दौरान ओवैसी ने अपने वोट मांगने के तरीकों के से लेकर विरोधी पक्ष के नेताओं पर भी खूब बात की। ओवैसी ने पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह और MNS चीफ राज ठाकरे पर खुलकर बात की।

औरंगाबाद सेंट्रल सीट पर चुनावी कैंपेन

ओवैसी औरंगाबाद सेंट्रल सीट पर पद यात्रा निकाल रहे थे, लोगों के घर-घर जाकर वोट मांग रहे थे। इसी दौरान उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि हमारा कैंपेन करने का तरीका ऐसा ही है, क्योंकि अर्बन एरिया है, जितना टाइम है तो कोशिश करते हैं लोगों तक पहुंचने की। इसके बाद जब राज ठाकरे के लाउडस्पीकर वाले बयान पर कहा कि छोड़िए ना, सवाल यहां इस शहर के विकास का है। डेवलपमेंट के नाम पर कुछ नहीं किया।

पीएम मोदी पर क्या बोले ओवैसी

आगे जब पीएम मोदी को लेकर सवाल पूछा गया तो ओवैसी ने कहा कि दस साल से हम क्या सेफ नहीं हैं उनके राज में। देश एक है, देश एक था और देश एक रहेगा। अगर कोई नेता ये कहे कि मुझे सत्ता दो तो ही देश एक रहेगा तो ये गलत है। भारत मोदी से बड़ा है और मोदी से बड़ा रहेगा। वक्फ बिल पर उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन कैसे चली जाएगी वक्फ के पास। ये वक्फ बिल के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है। मोदी जी वक्फ बोर्ड में नॉन मुस्लिम को मेंबर क्यों बनाना चाह रहे हैं? ये जो वक्फ बिल लाया गया है ये वक्फ को बचाने के लिए नहीं लाया गया है, ये बड़े बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया जा रहा है। योगी को ये बताना चाहिए कि उत्तरप्रदेश में इतने दंगे क्यों हो रहे हैं, एनकाउंटर के नाम पर मासूमों को गोली क्यों मारी जा रही है? क्यों बुलडोजर का इस तरह इस्तेमाल किया जा रहा है? संविधान का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा?

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article