इलेक्शन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में MVA ने 5 सीट की मांग नही मानी तो सपा नही लड़ेगी चुनाव बोले अबु असीम आज़मी

Maharashtra assembly election: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा..हमने mva से 12 सीट मांगा था..लेकिन अध्यक्ष अखिलेश ने कहा यह ठीक नही..इसलिए उन्होंने 5 नामों का ऐलान किया..लोकसभा में हमने कुछ नहीं मांगा

Image

अबु आज़मी

Maharashtra assembly election: महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और विधायक ने महाविकस अघाड़ी की परेशानी बढ़ा दी है..अबु आज़मी ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत के दौरान सीट बटवारे के मुद्दे पर महाविकास अघाड़ी को चेतावनी दे दी हैअबु असीम आज़मी ने कहा..अगर mva के नेता हमारे प्रमुख अखिलेश यादव की 5 सीटों की मांग नही मान सकते..तो फिर मैं चुनाव लड़ने को रहने देता हूं..पार्टी भी चुनाव नही लड़ेगी..फिर अखिलेश यादव महाराष्ट्र में देखे की क्या करना है..बार-बार अपमान थोड़ी सहेंगे

अबु आज़मी ने महाविकस अघाड़ी के सीट बटवारे पर लेटलतीफी को लेकर भी आड़े हाथों लिया..आज़मी ने कहा..mva में सीट शेयरिंग बहुत देर हो गई है..हमारी पार्टी को भी अधर में लटका रखा है..जो उम्मीदवार या नेता टिकट के इंतज़ार में है..उनमें देरी होगी तो बाद असंतोष बढ़ेगा और फिर लोग independent उम्मीदवार के तौर पर खड़े होंगे तो इसका नुकसान mva को ही होगा..लोकसभा चुनाव में सीट बटवारे में देरी के चलते नुकसान हुआ..वैसे ही विधानसभा में होगा..देरी नहीं होनी चाहिए थी।

इस दौरान अबु आज़मी ने धुले में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक सभा के दौरान दिए भड़काऊ भाषण पर भी सफाई दी..आज़मी ने कहा..मैंने कहा जो 6-7 विधायक होंगे तो मुसलमानों को कोई महाराष्ट्र में झुका नही सकेगा..हिंदुओं को नीचा दिखाने या डराने के लिए नहीं कहा..शायद मैं जुमले की आगे की लाइन भूल गया होंगा..उसमे जोड़ लीजिए..की हम भी सरकार का हिस्सा होंगे..जब mva की सरकार बनेगी..हमारे पास नम्बर होंगे तो हम क्यों सरकार का हिस्सा नही बनेंगे?

योगी के हिंदुओं के "बटेंगे तो कटेंगे..वाले बयान पर भड़के अबु आज़मी

सपा प्रदेश अध्यक्ष अबु असीम आज़मी ने कहा..bjp हर समय राजनीति को communal करने की कोशिश करती है..फिर से आ गए..बटेंगे तो कटेंगे..हिन्दू-मुसलमान..यह चुनाव में महाराष्ट्र का माहौल खराब करने की साज़िश है..लेकिन महाराष्ट्र में हरियाणा का दांव नहीं चलेगा

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article