इलेक्शन

'आधुनिक युग के डायर-कर्जन बंगाल को रिमोट से चलाने की कोशिश में...'; अभिषेक बनर्जी ने बोला भाजपा पर हमला

अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को महिलाओं के लिए बड़ी मदद बताते हुए कहा कि हर महीने करोड़ों महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह अपने शासित राज्यों में ऐसी योजनाएं लागू करे।

Image

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी। तस्वीर-PTI

पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं अब टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिना नाम लिए पीएम मोदी की तुलना जनरल डायर और लॉर्ड कर्जन से की। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज 'मॉडर्न डे डायर और कर्ज़न' दिल्ली में बैठे हैं और बंगाल को रिमोट कंट्रोल से चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि राज्य की जनता किसी भी सूरत में दिल्ली के इशारों पर नहीं चलेगी।

हुगली के सप्तग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने बंगाल की जनता के “अदम्य साहस” का जिक्र किया और कहा कि अंग्रेजों को भी इसी जज्बे के आगे झुकना पड़ा था। उन्होंने कहा कि बंगाल कभी भी किसी 'दिल्ली के जमींदार' के दबाव में नहीं आएगा।

बनर्जी ने अपने भाषण में ब्रिटिश काल का संदर्भ देते हुए Reginald Dyer और Lord Curzon का नाम लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह डायर और कर्जन ने भारत में दमनकारी नीतियां अपनाईं, उसी तरह की मानसिकता आज भी देखने को मिल रही है। भाजपा को सीधी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि 4 मई को राज्य की जनता भगवा पार्टी को 440 वोल्ट का झटका देगी और चुनाव में करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि बंगाल में भाजपा की लोकतांत्रिक विदाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

तृणमूल सरकार की योजनाएं भी गिनाईं

इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को महिलाओं के लिए बड़ी मदद बताते हुए कहा कि हर महीने करोड़ों महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह अपने शासित राज्यों में ऐसी योजनाएं लागू करे।

बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतगणना के दिन सतर्क रहें और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि पार्टी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य में चुनावी माहौल के बीच इस तरह के तीखे बयान राजनीतिक तापमान को और बढ़ा रहे हैं। अब नजर आने वाले दिनों में जनता के रुख पर टिकी है, जो चुनावी नतीजों में साफ दिखेगा।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article