तीन राज्यों में AAP का रिपोर्ट कार्ड: 205 सीटों पर लड़ा विधानसभा चुनाव, सभी को मिली हार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 09:33 PM IST

AAP's Report Card in Elections: आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में 205 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। आप को इन चुनावों में सभी सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा है। इतना ही नहीं केजरीवाल की पार्टी ने इन तीनों राज्यों में 1% वोट भी हासिल करने में भी कामयाब नहीं हो सकी।

Aam Aadmi Party News: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के सभी 205 उम्मीदवारों को हार झेलनी पड़ी है। सभी सीटों पर आप हार गई और तीनों राज्यों में से किसी में भी 1% वोट हासिल करने में नाकाम रही। अगले साल के आम चुनावों से पहले, नतीजे कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी के लिए एक तगड़ा झटका है जो दिल्ली और पंजाब पर शासन करती है और लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का दंभ भरती है।

AAP in Assembly Elections 2023

आम आदमी पार्टी का अब क्या होगा?

आम आदमी पार्टी की उम्मीदों पर फिरा पानी

भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि पार्टी ने मध्य प्रदेश में 66, राजस्थान में 85 और छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हर सीट पर उसे हार मिली। मध्य प्रदेश में पार्टी को केवल 0.53% वोट मिले, जो नोटा (0.98%) से भी कम है, जबकि छत्तीसगढ़ में उसे 0.93% वोट मिले। राजस्थान में पार्टी को कुल वोटों का सिर्फ 0.38% वोट मिले।

End of Feed