इलेक्शन

दिल्ली चुनाव के लिए AAP का घोषणापत्र, वादों की भरमार, 15 घोषणाओं का ऐलान

Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि 'आज हम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 'केजरीवाल की गारंटी' जारी कर रहे हैं। केजरीवाल की गारंटी जा मतलब है पक्की बात।

Image

दिल्ली चुनाव के लिए AAP का घोषणापत्र जारी।

Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP)ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि 'आज हम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 'केजरीवाल की गारंटी' जारी कर रहे हैं। केजरीवाल की गारंटी जा मतलब है पक्की बात। सबको पता है कि उनका संकल्प पत्र फर्जी होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 लाख देने का वादा किया था जिसे अमित शाह ने जुमला बताया। आज हम 'केजरीवाल की 15 गारंटी' जारी कर रहे हैं. जिसे अगले पांच साल में पूरा करेंगे।'

रोजगार की गारंटी

- केंद्र के आंकड़े के अनुसार दिल्ली में सबसे कम बेरोजगारी है लेकिन जो भी बेरोजगारी है उसे हम दूर करेंगे.

महिला सम्मान योजना

- हर महिला को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे. इसे हम सबसे पहले लागू करेंगे

संजीवनी योजना

- बुजुर्गों के लिए फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में

पानी के ग़लत बिल माफ करेंगे

पहले सबके जीरो बिल आते थे. मेरे जेल जाने के बाद गलत बिल भेजे गए. सभी ग़लत बिल सरकार बनने के बाद माफ करेंगे

अगली तीन गारंटी हमने 2020 में भी दी थी

  • 24 घंटे पानी की व्यवस्था
  • यमुना की सफाई
  • सड़कों का सौंदर्यीकरण
केजरीवाल ने कहा कि ये तीन काम हम नहीं कर पाए। क्योंकि पहले ढाई साल कोरोना का रहा फिर हमें जेल भेजा गया। हमारी पूरी टीम बिखर गई थी। अब हम अगले पांच साल में यह तीनों काम पूरे करेंगे। इसके लिए फंड भी है और प्लान भी। आप प्रमुख ने सत्ता में आने पर छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा और मेट्रो किराए में 50 प्रतिशत की छूट का वादा किया।

AAP पहले कर चुकी है ये घोषणाएं

इससे पहले AAP 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये देने का वादा किया है। सभी छात्रों के लिए फ्री बस सेवा और मेट्रो किराए में 50 फीसद छूट का वादा किया है। केजरीवाल ने वादा किया कि दिल्ली के सभी सीवर को अगले 5 साल में ठीक किए जाएंगे। 20 हजार लीटर पानी मुफ्त। 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को इलाज के लिए संजीवनी स्कीम। दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए 10 लाख रुपये के बीमा की घोषणा। ऑटो चालकों को बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये देने, मंदिरों के पुजारियों, गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18 हजार रुपये प्रति माह की सम्मान राशि देने का वादा। गरीब बच्चों के लिए डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना की घोषणा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article