केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का Jail का जवाब VOTE से' कैंपेन, देखें VIDEO

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 9, 2024, 09:51 PM IST

AAP Answer to Jail by Vote campaign: गोपाल राय ने शाहदरा में 'जेल का जवाब वोट से' अभियान की शुरुआत की। राय ने कहा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार नहीं कर सकते। इसलिए, मंगलवार से आप कार्यकर्ता घर-घर अभियान के तहत केजरीवाल की ओर से संदेश और दिल्ली के लोगों के लिए उनकी उपलब्धियों को बता रहे हैं।'

KEY HIGHLIGHTS
  1. गोपाल राय ने कहा, 'आज से दिल्ली में 'झाड़ू की चोट से, जेल का जवाब वोट से' का नारा गूंजेगा
  2. दिल्ली के शाहदरा में घर-घर जाकर जेल में बंद केजरीवाल और लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए समर्थन मांगा
  3. केजरीवाल को ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था

AAP Answer to Jail by Vote campaign: AAP के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने शाहदरा में 'जेल का जवाब वोट से' अभियान की शुरुआत की। उनके साथ पार्टी के पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार कुलदीप कुमार भी थे। राय ने कहा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार नहीं कर सकते। इसलिए, मंगलवार से आप कार्यकर्ता घर-घर अभियान के तहत केजरीवाल की ओर से संदेश और दिल्ली के लोगों के लिए उनकी उपलब्धियों को बता रहे हैं।'

AAP Answer to Jail by Vote campaign

गोपाल राय ने शाहदरा में 'जेल का जवाब वोट से' अभियान की शुरुआत की

आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 'जेल का जवाब वोट से' अभियान के तहत मंगलवार को दिल्ली के शाहदरा में घर-घर जाकर तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए समर्थन मांगा।अभियान के तहत आप नेता उन चार लोकसभा क्षेत्रों में हर घर का दौरा करेंगे जहां पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया कि 'अगर दिल्ली वाले चाहते हैं कि काम करने वाला मुख्यमंत्री Jail से बाहर आए, तो एक ही तरीका है Jail का जवाब VOTE'

End of Feed