Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कैसे जीती 99 सीट, ये रहे वो 9 कारण

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, यहां हम आपको वो नौ कारण बतायेंगे जो कांग्रेस के बाउंसबैक का कारण रही।

congress win lok sabha election,

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा

Lok Sabha elections 2024: साल 2014,2019 लोकसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद 24 का चुनाव कांग्रेस के लिए ज़मीन तलाशने का चुनाव था और कहीं न कहीं कांग्रेस ने 99 सीट के साथ अपनी वापसी की, इस चुनाव में पार्टी ने गठबंधन वाले राज्यो में अच्छा किया और उन राज्यो में अच्छा प्रदर्शन रहा जहाँ 2019 में खाता भी नही खोल पाई थी।

इस रिपोर्ट के ज़रिये हम आपको वो नौ कारण बतायेंगे जो कांग्रेस के बाउंसबैक का कारण रही—-

1.2019 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस्तीफ़ा देने के बाद ही राहुल गांधी ने ये तय कर लिया था कि वो पार्टी के एक कार्यकर्ता की भूमिका में आकर सिर्फ़ अपने ऊपर लगे शहज़ादे के टैग को बल्कि कांग्रेस को फिर से ज़िंदा करने का काम करेंगे, 2022 के सितंबर में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर की पैदल यात्रा शुरू की जिसका नाम रखा “भारत जोड़ो यात्रा”, इस यात्रा के ज़रिये पार्टी ने वो काम किया जो 10 साल सत्ता में रहकर भी नहीं कर सकी वो था लोगो के बीच जाकर कांग्रेस की बात करना,कांग्रेस की कमी ढूँढना और लोगो के बीच कांग्रेस की चर्चा होना।

End of Feed