महाठबंधन में नहीं बन पा रही राय, कई सीटों पर दो-दो उम्मीदवार; पहले चरण में 1250 से अधिक प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

शुक्रवार को बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन संपन्न हुए। कुल 1250 से अधिक उम्मीदवारों ने पहले चरण के लिए नामांकन पर्चा भरा है लेकिन इसमें महाठबंधन की स्थिति ठीक नहीं दिख रही है। महागठबंधन में आपसी एका नहीं दिख रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि कई सीटों पर उन्होंने एक से अधिक उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन भर दिया है।

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 1,250 से अधिक उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। इस दौरान सत्तारूढ़ NDA जहां आत्मविश्वास से भरा चुनाव अभियान चला रही है, वहीं विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में भ्रम की स्थिति नजर आ रही है। इसका कारण है कई सीटों पर एक से अधिक उम्मीदवारों का नामांकन।

no consensus in magathbandhan

महागठबंधन में नहीं दिख रही राय (फाइल फोटो|PTI)

End of Feed