UP: ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के माध्यम से रोजगार के साथ ही स्किल्ड भी बनेंगे युवा, योगी ने सरकार ने तैयार किया प्लान

उत्तर प्रदेश सरकार की ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) नीति 2025 युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रही है। इस नीति के तहत न केवल दो लाख से अधिक नौकरियां सृजित किए जाने का लक्ष्य है, बल्कि इंटर्नशिप, स्किल डेवलपमेंट, पेरोल सब्सिडी और अनुसंधान व नवाचार के लिए विशेष प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार की ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) नीति 2025 युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रही है। इस नीति के तहत न केवल दो लाख से अधिक नौकरियां सृजित किए जाने का लक्ष्य है, बल्कि इंटर्नशिप, स्किल डेवलपमेंट, पेरोल सब्सिडी और अनुसंधान व नवाचार के लिए विशेष प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे। नोएडा/एनसीआर के साथ-साथ वाराणसी, कानपुर, और प्रयागराज जैसे टियर-2 शहरों में जीसीसी स्थापित करने पर कंपनियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

Yogi govt taps Global Capability Centres to skill and employ UP's youth

Yogi govt taps Global Capability Centres to skill and employ UP's youth

इंटर्नशिप और स्किल डेवलपमेंट के लिए मिलेगी सब्सिडी

युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए जीसीसी नीति में इंटर्नशिप और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर दिया गया है। कम से कम दो महीने की इंटर्नशिप के लिए लागत का 50% तक, अधिकतम 5,000 रुपए प्रति छात्र प्रति माह की सब्सिडी दी जाएगी। यह लाभ प्रति वर्ष अधिकतम 50 इंटर्न्स के लिए, तीन वर्षों तक मान्य होगा। इसके अतिरिक्त, स्किल डेवलपमेंट सब्सिडी के तहत प्रत्येक कर्मचारी के लिए 50,000 रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी, जो कोर्स फीस या प्रशिक्षण कार्यक्रम की लागत का 50% होगी। यह लाभ अधिकतम 500 कर्मचारियों के लिए, प्रति वर्ष 50 लाख रुपए तक, तीन वर्षों के लिए उपलब्ध होगा। इसके माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्किल्ड भी बनाया जाएगा।

End of Feed