UP: दो से आठ अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलेगा 'वन्य प्राणि सप्ताह', स्कूली बच्चों को किया जाएगा जागरूक

दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक चलने वाले वन्य प्राणि सप्ताह के अंतर्गत राज्य पक्षी सारस, राज्य वन्य पशु बारहसिंघा, राष्ट्रीय जलीव जीव डॉल्फिन, सर्प आदि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे।

योगी सरकार मानव वन्य जीव संघर्ष को न्यूनतम करने के लिए निरंतर प्रयत्न कर रही है। हाल के दिनों में वन्य जीवों के बढ़ते हमलों को देखते हुए बचाव को लेकर योगी सरकार अब स्कूली बच्चों को भी जागरूक करेगी। इस निमित्त योगी सरकार के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में दो से आठ अक्टूबर तक 'वन्य प्राणि सप्ताह' का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एक तरफ जहां स्कूली छात्रों को जागरूक किया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ राज्य पक्षी सारस, राज्य वन्य पशु बारहसिंघा, राष्ट्रीय जलीव जीव डॉल्फिन, सर्प आदि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए वन्य जीव व पर्यावरण पर आधारित कई कार्यक्रम होंगे।

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक चलने वाले वन्य प्राणि सप्ताह के अंतर्गत राज्य पक्षी सारस, राज्य वन्य पशु बारहसिंघा, राष्ट्रीय जलीव जीव डॉल्फिन, सर्प आदि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। जनपद व तहसील स्तर पर विद्यालयों में वन्य प्राणि व उनके संरक्षण को लेकर अनेक कार्यक्रम होंगे। स्कूली बच्चों के बीच वाद-विवाद, भाषण व चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

End of Feed