रिसर्च वर्क के लिए राज्य विश्वविद्यालयों को 57.38 लाख रुपये का अनुदान, योगी सरकार ने खोला पिटारा

योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को रिसर्च और डेवलपमेंट योजना के तहत शोध कार्यों के लिए स्वीकृत की वित्तीय सहायता। शिक्षण संस्थानों में शोध की दिशा में नई ऊर्जा का होगा संचार, छात्रों को भी मिलेगा विश्वस्तरीय शोध वातावरण।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को रिसर्च और डेवलपमेंट (आरएंडडी) योजना के तहत शोध कार्यों के लिए 57.38 लाख रुपए की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। यह अनुदान प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में शोध कार्यों की गुणवत्ता में सुधार और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया गया है।

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

विश्वस्तरीय शोध वातावरण होगा उपलब्ध

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि शोध और अनुसंधान शिक्षा का आधार स्तंभ हैं और प्रदेश सरकार का यह कदम राज्य के विश्वविद्यालयों में शोध और नवाचार को गति प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे हमारे शिक्षण संस्थानों में न केवल शोध की दिशा में नई ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि छात्रों को भी विश्वस्तरीय शोध वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक अहम कदम है।

End of Feed